Chitrakoot: फिर से 43 लोगों के खाते में पहुंची उनकी गाढ़ी कमाई, साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की उल्लेखनीय कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की उल्लेखनीय कार्रवाई।

चित्रकूट में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की उल्लेखनीय कार्रवाई। पुलिस के साइबर सेल ने 43 पीड़ितों के 16,36,668 रुपये उनके खाते में वापस कराए।

चित्रकूट, अमृत विचार। साइबर अपराधियों पर कार्रवाई के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के साइबर सेल ने 43 पीड़ितों के 16,36,668  रुपये उनके खाते में वापस कराए।

साइबर अपराध को रोकने के लिए जिले में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह और उनकी टीम ने साइबर अपराध पीड़ित व्यक्तियों के रुपये खातों में वापस कराए। टीम में आरक्षी सर्वेश कुमार,  हरिश्चंद्र प्रशांत कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से साइबर अपराध के खिलाफ सजग रहने की अपील की है।

साइबर अपराध से इस तरह बचें

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फोन पर लुभावने ऑफर प्राप्त करने के लिए बैंक  खाता, एटीएम नंबर,  ओटीपी आदि जानने की कोशिश से बचें। किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर पैसे प्राप्त करने के लिये यूपीआई पिन न बताएं। किसी भी अनजान लिंक या वेबसाइट को ओपन न करें। ऑनलाइन खरीदारी के लिए किसी स्क्रीन शेयरिंग एप का इस्तेमाल न करें। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर किसी को पैसे न ट्रांसफर करें। न्यूड वीडियो क्लिप भेजकर पैसे की मांग करने वाले की जानकारी पुलिस को दें। किसी परिचित का एक्सीडेंट या बीमार दिखाकर इलाज के लिए आनलाइन पैसे की मांग करने वाले को कतई पैसा न दें।

फ्राड का शिकार होने या आशंका पर बताएं..

किसी भी प्रकार का साइबर फ्राड होने पर हेल्पलाइन नं.  1930 पर तुरंत क़ॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत रजिस्टर करें या अपने थाने के साइबर हेल्पडेस्क/जनपदीय साइबर सेल को तत्काल सूचना दें

संबंधित समाचार