बरेली: सीएमओ समेत 159 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार को 159 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विनीत कुमार शुक्ल भी शामिल हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ ने खुद को कोविड एल-2 अस्पताल में आईसोलेट कर लिया है। सीएमओ की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से …

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार को 159 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विनीत कुमार शुक्ल भी शामिल हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ ने खुद को कोविड एल-2 अस्पताल में आईसोलेट कर लिया है।

सीएमओ की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से सीएमओ की तबियत खराब चल रही थी। ज्यादा परेशानी होने पर उन्होंने ट्रूनेट से जांच कराई। जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए।

बीडीओ ऑफिस के चार कर्मचारियों में संक्रमण
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में 3454 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 159 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें क्यारा ब्लाक के बीडीओ ऑफिस चार कर्मचारी और आंवला क्षेत्र के छह, सीएचसी भमौरा में एक स्वास्थ्य कर्मी, मिलेट्री अस्पताल के दो कर्मचारी एवं डीएम आवास में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके अलावा पटेल विहार, तुला शेरपुर स्थित बीडीए कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, कटरा चांद खां, रामपुरा गार्डन, प्रथ्वीपुर, चौबारी, रसूलपुर, नकटिया, फरीदपुर, अशोकपुर, रहपुरा चौधरी, कोहाड़ापीर, इफ्को, अमन विहार कॉलोनी, राजेंद्र नगर, बरेली कैंट, नॉर्थ सिटी, त्रिलोक विहार कॉलोनी, भोजीपुरा, आईवीआरआई रोड, शास्त्री नगर, सैनिक कॉलोनी, मुढ़िया नवी बक्श, मुढ़िया जागीर, आवास विकास कॉलोनी, नलकूप खंड मढ़ीनाथ, रतन स्वीट हाउस, जगतपुर, पवन विहार, गणेश पुरम, इज्ज्तनगर, लाल फाटक, प्रेम नगर, चम्मपतपुर, इंद्रा पुरम, नूरपर समेत कुल अन्य इलाकों में कुल 159 संक्रमितों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

गुरुवार को लिया गया 3336 लोगों का सैंपल
गुरुवार को जिले में कुल 3336 लोगों का सैंपल लिया गया। साथ ही सर्विलांस टीम ने 83,588 लोगों का सर्वे किया। इस बीच टीम को 519 लोग संदिग्ध पाए गए। सभी का सैंपल लिया गया है। इसी के साथ एक दिन में कुल 82 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया।

संबंधित समाचार