बहराइच : मकान में हुए विस्फोट मामले में पांच पर केस
बहराइच, अमृत विचार। गायघाट बाजार स्थित मकान में पटाखा विस्फोट होने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने सभी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की धारा लगाई है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट बाजार में शनिवार रात पटाखा रखे मकान में आग लग गई थी। जिसमें मकान मलबे में तब्दील हो गया था। एसपी प्रशांत वर्मा ने सभी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि मकान में हुए विस्फोट के मामले में पांच लोगों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी की तहरीर पर गायघाट निवासी जमुनी पत्नी अली हसन, मुबारक पुत्र ताजुद्दीन, छोटे मनिहार पुत्र अशरफ अली और सोनू अली पुत्र मुबारक अली के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : 10 किलो बर्फी व छह किलो फिंगर चिप्स फेंके, 26 नमूने भरे
