बरेली: ओपीडी में मरीजों की भरमार, बढ़ रही बुखार की मार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में लगातार डेंगू मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल और 300 बेड अस्पताल में 1400 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे, इनमें 175 बुखार और 112 मरीज त्वचा संबंधी रोग से पीड़ित मिले। वहीं बीते करीब एक माह से जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती होने वाले अधिकांश बच्चे डायरिया और बुखार से ग्रसित मिल रहे हैं। सोमवार को वार्ड में 17 बच्चे भर्ती थे, जिनमें 11 बच्चे बुखार और अन्य डायरिया से ग्रसित थे।

दिव्यांगों का भी नहीं दिख रहा दर्द
सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह का कार्यकाल करीब सवा दो साल का हो गया है। दिव्यांग जन कार्यालय में हर सोमवार को बड़ी संख्या में दिव्यांग प्रमाण पत्र समेत अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं लेकिन उनकी सहूलियत के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं है। बैठने, पेयजल समेत अन्य सुविधाओं के नाम पर भी महज खानापूरी की गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: कम कीमत पर संपत्ति दिलाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार