हरदोई: बारिश के बाद बढ़े सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज, ओपीडी बड़ी मरीजों की संख्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पिछले एक सप्ताह से मौसम में आए परिर्वतन से सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। स्थिति यह है कि मेडिकल कालेज की ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में हर रोज एक हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जिसमें 60 फीसदी मरीज मेडिसिन के हैं। मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव का सर्वाधिक बुरा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। बता दें कि 4 दिन पहले हुई झमाझम बरसात से उमस बहुत कम हो गयी है। बुखार के मरीज बढ़ गए है

जबकि दिन के समय धूप खिलने की वजह से लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो रही है। रात का पारा कम और दिन का पारा चढ़ने की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।  लेकिन जो लोग इसमें लापरवाही बरत रहे हैं, मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे है। मेडिकल कालेज की ओपीडी में हर रोज आने वाले मरीजों भीड़ देखी जा सकती है, इनमें छोटे बच्चों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। पैथॉलजी में जांच करवाने लिए मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है

मच्छर बन रहे वजह
मौसम बदलने के साथ सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में दर्द, सिरदर्द, शरीर में दर्द, तेज बुखार हो रहा है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पताल में आ रहे हैं। खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाए तो बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है। बुखार से बचने के लिए मच्छरों से बचे और घर और आसपास सफाई रखें, जिससे मच्छर न पनप सकें।

थोड़ी सी सावधानी बरतें
सीएचसी बिलग्राम के इंचार्ज डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ ही मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। बुखार, सर्दी, जुकाम-खांसी के साथ कोल्ड डायरिया के मरीज भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाए तो मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है। बुखार पीड़ितों में मलेरिया के लक्षण भी मिल रहे हैं। बुखार से बचने के लिए मच्छरों से बचे और घर और आसपास सफाई रखें, जिससे मच्छर न पनपें।

7 दिनों में मेडिकल कालेज में आए मरीजों की संख्या

दिन .......ओपीडी..... जांचे हुई
मंगलवार.... 1050....... 294
बुधवार..... 961.......... 256
गुरुवार ....1202........ 272
शुक्रवार.... 957....... ..250
शनिवार .......1341....... 293
सोमवार ......... 856....... 165।

संबंधित समाचार