सीतापुर: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गोन नदी के पास लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर एसओजी टीम और कमलापुर थाने की टीम के चेकिंग अभियान में हुई मुठभेड़ में 25000 हजार का इनामी बदमाश को पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर गोंद नदी के पुल के पास पुलिस चेकिंग अभियान पर लगी हुई थी कि तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई पड़ा। रोकने पर उसने भागते समय पुलिस पर फायर कर दिया, जवाबी फायर में उसके पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे धर दबोचा गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम लालता प्रसाद थाना बक्शी का तालाब लखनऊ का निवासी बताया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बारिश के बाद बढ़े सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज, ओपीडी बड़ी मरीजों की संख्या

संबंधित समाचार