अब 25 सेकेंड में खूबसूरती के 31 रंग दिखाएगा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन
मुरादाबाद/अमृत विचार।मुरादाबाद रेलवे स्टेशन अब खूबसूरती के अलग-अलग रंग दिखाएगा। एक-दो नहीं बल्कि 31 तरह के रंगों की अनोखी छटा रात में रेलवे स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे। ये नजारा हर 25 सेकेंड बाद खुद को दोहराएगा। पलक झपकते रेलवे स्टेशन की इमारत का रंग बदल जाएगा। यह पहल यात्रियों को उत्तर रेलवे …
मुरादाबाद/अमृत विचार।मुरादाबाद रेलवे स्टेशन अब खूबसूरती के अलग-अलग रंग दिखाएगा। एक-दो नहीं बल्कि 31 तरह के रंगों की अनोखी छटा रात में रेलवे स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे। ये नजारा हर 25 सेकेंड बाद खुद को दोहराएगा।
पलक झपकते रेलवे स्टेशन की इमारत का रंग बदल जाएगा। यह पहल यात्रियों को उत्तर रेलवे की सेवाओं की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से रेल प्रबंधन ने की है। डीआरएम तरुण प्रकाश ने गुरुवार की देर शाम कंप्यूटर लाइटिंग सिस्टम का शुभारंभ किया। कंप्यूटर से इस लाइटिंग सर्विस की शुरुआत की गई। विविध रंग स्टेशन की खूबसूरती का बयान करने लगे। इलेक्ट्रिक विभाग ने चार रंगों के मूल से इस प्रयोग का रंग जाल तैयार किया है। आरबीजीडब्ल्यू (रेड, ब्लैक, ग्रीन और ह्वाइट) के नाम से तैयार रंगमंडल फौरन सात रंग में दिखेगा। इसके बाद 31 तरह के रंग-बिरंगे रूप नजर आएंगे।
डीआरएम ने कहा कि यह यात्रियों को रेलवे की ओर आकर्षित करने का प्रयास है। हर 25 सेकेंड में स्टेशन का रंग बदलेगा। मुसाफिरों को भारतीय रेल के प्रयोग से खुशी और सुंदरता मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीनियर डीईई सचिन गोयल, सीनियर डीईएन (सी) नीरज कुमार, एसएसई आरके द्विवेदी, नरेंद्र मेहता, परविंदर सिंह, बीबी हरित सहित सभी मंडलीय मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद यात्री स्टेशन देखकर इतरा रहे थे।
