बाबा जी, हमें न्याय दीजिए... प्रिंसिपल की छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने खून से लिखा सीएम योगी को पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के गाजियाबाद जिले के एक स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने सीएम योगी के नाम अपने खून से पत्र लिखकर प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र के मुताबिक स्कूली छात्राओं ने प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। खून से लिखे पत्र में छात्राओं ने लिखा है कि बाबा जी, हम आपकी बेटियां हैं, हमें न्याय दीजिए। गौरतलब है कि पुलिस को दोनों ही पक्षों से इस मामले में शिकायत मिली है।

 

बता दें कि वेव सिटी थाना क्षेत्र की छात्राओं ने पत्र लिखकर सीएम योगी से न्याय और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि 21 अगस्त को छात्राओं ने स्कूल प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो स्वजन स्कूल पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने स्कूल में घुसकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद छात्राओं ने खून से 4 पन्नों का खत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखा है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: हजरतगंज में बर्गर शॉप के किचन में लगी आग, मची अफरातफरी

संबंधित समाचार