बरेली: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महापौर ने स्वच्छता प्रहरियों का किया सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छता प्रहरियों का आज महापौर डॉ. डॉक्टर उमेश गौतम ने गांधी उद्यान में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में रक्षा सूत्र बांधकर उनको दुशाला उड़ाकर सम्मान किया।

इस दौरान महापौर उमेश गौतम ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट विश्वास और प्यार का पर्व है। इसके साथ ही यह एक दूसरे पर विश्वास व रक्षा करने का पर्व है। उन्होंने यहां मौजूद महिला सफाई कर्मियों के हाथ पर रक्षा कवच बांधा। इसके साथ भरोसा दिलाया है कि वह हमेशा उनकी रक्षा करेंगे। रक्षाबंधन भाई बहन का पर्व ही नहीं है। इसमें पुराने जमाने में गुरुकुल में गुरु अपने शिष्य को रक्षा सूत्र बांधते थे। जिससे वह उनकी रक्षा कर सकें। इसी तरह से इंद्राणी ने अपने पति इंद्र को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें विजय दिलाई थी।

ये भी पढे़ं- बरेली: ट्रांसफॉर्मर से टकराया शख्स, करंट लगने से मौके पर मौत

 

संबंधित समाचार