Banda में नदी में नहा रहा युवक पानी में डूबा, Jalaun में बहन-बहनोई की नहीं मानी बात, भाई ने यमुना में लगा दी छलांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में नदी में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत।

बांदा में नदी में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई। वहीं, जालौन में भी युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

कानपुर टीम, अमृत विचार। बांदा में नदी में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई। वहीं, जालौन में भी युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

बांदा में बागै नदी में नहा रहा युवक गहरे पानी में डूबा, मौत

साथियों संग गुढ़ाकलां गांव स्थित हनुमान मंदिर दर्शन करने गया युवक बागै नदी में नहाने लगा। इसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया। जानकारी होने पर काफी देर बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हा-हाकार मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

अतर्रा कस्बे के सुलक थोक निवासी नीलकमल उर्फ गब्बर (28) पुत्र रामबिहारी सावन के आखिरी मंगलवार को अपने पांच अन्य साथियों के साथ गुढ़ाकलां गांव स्थित हनुमान मंदिर दर्शन करने को गया था। दर्शन करने से पहले नीलकमल और पांच अन्य साथियों के बीच सलाह बनी कि जब इतनी दूर हनुमानजी के दर्शनों को आये हैं तो क्यों न यहां नजदीक बागै नदी में स्नान करके पवित्र हो लिया जाये। सभी मिलकर नदी में नहाने चले गये। इसी बीच नहाते समय नीलकमल उर्फ गब्बर गहरे पानी में समा गया। अन्य साथियों ने देखा तो शोर मचाया।

Banda News  (49)

लेकिन तब तक गब्बर लापता हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने उसे बचाने को नदी में छलांग लगा दी और गब्बर को पानी से बाहर निकाल लाये। उसे तत्काल उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हा-हाकार मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

जालौन में परेशान युवक ने बहिन की बात भी नहीं मानी और लगा दी यमुना में छलांग

किसी बात को लेकर परेशान चल रहे युवक ने रक्षाबंधन के एक दिन पहले अपनी बहिन के सामने ही पाल सरैनी पुल से नदी में छलांग लगा दी। बहिन दौड़ती हांफती हुई उसे राखी की दुहाई देती रही लेकिन उसने एक न सुनी। इस घटना से बहिन का रो-रो कर बुरा हाल है। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को और पुलिस को हुई तो फौरन गोताखोर बुलाए गए, लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम सरैनी निवासी 20 वर्षीय धीरु उर्फ धीरेंद्र अपनी दादी के साथ गांव में रहता था। धीरू के पिता मानसिंह एवं छोटा भाई अनुज सूरत में रहकर रोजगार करते थे। बताया जा रहा है कि वह बीते तीनचार दिन से किसी बात को लेकर परेशान था। गुमशुम रहता था। इस बात की जानकारी जब उसकी बहिन प्रियंका व बहनोई राहुल को हुई तो वह सोमवार को गांव पहुंच गए।

बहिन ने भाई को समझाया तो वह खाना खाकर सो गया। मंगलवार की सुबह वह पाल सरैनी पुल की ओर गया। वहां पर वह बहुत परेशान सा लग रहा था। बहिन को जब उसके पुल के पास होने की जानकारी मिली तो वह अपने पित राहुल के साथ पुल पर पहुंच गई। वहां पर उसे समझाया तो वह घर चलने को तैयार हो गया। बहनोई की बाइक पर बैठ गया और जैसे ही बाइक आगे बढ़ी वह बाइक से उछलकर चकमा देता हुआ यमुना नदी में कूद गया। बहुन उसे अपनी राखी की दुहाई ही देती रही, लेकिन उसने एक बात न सुनी। उसे कूदतें देख बहन दहाड़ मारकर रो पड़ी।

सूचना मिलने पर सिरसा कलार थाना अध्यक्ष दिनेश कुरील फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर उसकी खोज शुरू करा दी। सुबह के 10 बजे के आसपास की घटना हुई और इसके बाद पूरे दिन उसकी खोज होती रही लेकिन गोताखोरों को कोई सफलता नहीं मिली। युवक की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। इस घटना से उसकी दादी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार