बरेली: सेफ सिटी के लिए 34 नए स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी निदेशक बोर्ड की हुई बैठक
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। सेफ सिटी को लेकर शहर में 34 नए स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इससे ज्यादा से ज्यादा गतिविधियां कैमरे की नजर में आ सकेंगी। लेजर शो और लाइट एंड साउंड शो के चलाने के लिए निविदा मांगने का अनुमोदन कर दिया गया है। यह निर्णय स्मार्ट सिटी निदेशक बोर्ड की बैठक में लिया गया।
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्मार्ट सिटी निदेशक बोर्ड की हुई बैठक में गांधी उद्यान में बनाई गई भूलभुलैया, पुरानी जेल में लाइट एंड साउंड , अक्षर विहार में मल्टीमीडिया लेजर फाउंटेन , मालगोदाम रोड का कामर्शियल काम्पलेक्स, संजय कम्युनिटी तालाब के पास स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग के रखरखाव एवं संचालन के लिए चयन कमेटी ने निविदा मांगने की अनुमति दी है। टेंडर आने के बाद जनता के मनोरंजन के लिए बनाए गए इन स्थलों के संचालन का रास्ता साफ हो सकेगा।
बैठक में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को स्मार्ट सिटी में वरिष्ठ महाप्रबधंक पद का अतिरिक्त प्रभार देने और संयुक्त उद्योग आयुक्त को बोर्ड के सदस्य के रूप में शामिल करने का अनुमाेदन दिया गया। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, उपाध्यक्ष बीडीए जोगिन्दर सिंह, निदेशक मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: रक्षाबंधन पर यात्रियों को राहत, दिल्ली-कानपुर...आगरा और लखनऊ रूट पर बढ़ाए बसों के फेरे
