बदायूं: खेत में घुसे छुट्टा गोवंश की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिसौली, अमृत विचार। जिले में बंदर, चूहे, कुत्ते की हत्या के बाद अब छुट्टा गोवंशीय की हत्या करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने छुट्टा गोवंश को गोली मार दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मामला कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी का है। सोमवार की रात कुछ किसान अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान छुट्टा गोवंश उनके खेत में घुस गए। इसी दौरान खेतों पर मौजूद किसान छुट्टा गोवंश के झुंड को भगाने लगे। इसी दौरान फायरिंग की आवाज आई। गोली चली।

जिसके बाद एक छुट्टा गोवंश जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। किसानों ने अंधेरे में गोली मारने वाली व्यक्ति से पूछा कि वह कौन है। तो उस व्यक्ति ने छुट्टा गोवंश को एक और गोली मार दी। किसान उसकी ओर दौड़े। देखा कि गांव निवास अमर सिंह के खेत में छुट्टा गोवंश मरा पड़ा था। उसके शरीर पर गोली के दो निशान थे।

आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। किसानों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सक को बुलाया गया। खेत के मालिक अमर सिंह ने तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली बिसौली के अपराध निरीक्षक कुलदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई थी। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार