आज का इतिहास: आज ही के दिन हुआ अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन, जानें 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-1881: अमेरिका मे पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।1 919: अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन। 1920: अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया। 1956: भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी। 1957: मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली।

1962: कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए। 1964: कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना। 1968: भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया। 1983: भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया। 1991: उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।1994: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की।

1997: ब्रिटेन की राजकारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मौत। 1998: उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा। 2010: इराक में अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से समाप्त किया गया। 2010: भारत सरकार ने पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि 50 लाख से बढ़ाकर ढ़ाई करोड़ डॉलर किया।

2010: अमेरिका ने उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिए नए प्रतिबंध लगाए। 2010: भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीध्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।

ये भी पढे़ं- 29 अगस्त का इतिहास: आज ही के दिन हॉकी के जादूगर ध्यान चंद का हुआ था जन्म 

 

संबंधित समाचार