बहराइच : लापता ग्रामीण का फंदे से लटकता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के मटेरा कला गांव निवासी एक ग्रामीण का शव जोलाहन पुरवा गांव में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक को पुलिस मानसिक विक्षिप्त बता रही है।

मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मटेरा कला निवासी सत्रोहन (32) पुत्र बाबू लाल मंगलवार शाम को घर से अचानक लापता हो गया। परिवार के लोग सत्रोहन की खोजबीन करने लगे। सभी खोजबीन कर रहे थे। तभी जोलाहनपुरवा गांव में पेड़ से फंदे से ग्रामीण का शव लटकता कुछ लोगों ने देखा। सभी ने परिवार को सूचना दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सभी ने सत्रोहन की पहचान की। सूचना पर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने फंदे से शव नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि मृतक मानसिक रोगी था। जिसका इलाज चल रहा था। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में इंस्पेक्टर के बेटे की गोली मारकर हत्या, क्लीनिक के अंदर हुई फायरिंग - मौके से संचालक डॉक्टर फरार

संबंधित समाचार