ट्रक की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, जिला जेल के पास हुआ हादसा, मृतक Unnao Bar Association के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके
उन्नाव में ट्रक की टक्कर से अधिवक्ता की मौत।
उन्नाव में जिला जेल के पास ट्रक ने अधिवक्ता को टक्कर मार दी। हादसे में उन्नाव बार एसोसिएशन के सदस्य एवं पूर्व कोषाध्यक्ष की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव जिला जेल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अधिवक्ता को टक्कर मार दी। आनन-फानन में अधिवक्ता और पुलिस जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने अधिवक्ता कृष्ण पाल सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
उधर, घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। बता दें कि, मृतक कृष्ण पाल सिंह यादव उन्नाव बार एसोसिएशन के सदस्य एवं पूर्व कोषाध्यक्ष भी रह चुके है। अधिवक्ता की मौत से सभी अधिवक्तागणों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
