Fatehpur News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने अप्राकृतिक संबंध भी बनाने के लगाए आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म।

फतेहपुर के औंग थानाक्षेत्र में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, पीड़िता ने अप्राकृतिक संबंध भी बनाने के आरोप लगाए। विरोध करने पर युवक ने युवती का गर्भपात भी कराया।

फतेहपुर, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवती का एक साल तक शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर परिजनों संग युवक ने गर्भपात करा दिया। मारपीट कर युवक ने अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि करीब एक साल पहले गांव के अंकित सिंह ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद दस माह पूर्व अपने घर बहला-फुसलाकर ले गया। उसे कई जगह रिश्तेदारों के यहां रखा। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी का दबाव बनाने पर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। अप्राकृतिक संबंध बनाने को मजबूर करता रहा।

गर्भवती होने पर अंकित ने अपने परिजनों को जानकारी दी। अंकित उसे बिंदकी ले गया। जहां अंकित के पिता महेश, मां अरुणा, बहन राधा, भाई अंकुर ने अल्ट्रासाउंड कराया। लड़की होने का पता लगने पर जबरन दो टेबलेट खिलाकर गर्भपात करा दिया। मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। किसी तरह छिपकर 25 अप्रैल को भाग निकली और थाने पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तभी कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 

संबंधित समाचार