हरदोई में नहाते समय नदी में डूबा युवक, चार घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/ हरदोई, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के मुददपुर मजरा खसौरा में दोस्तो के साथ नदी में स्नान करने गया एक किशोर नदी में डूब गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद एसडीआरएफ टीम पुलिस व ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कर नदी से शव बरामद करने का प्रयास कर रहे है फिलहाल चार घण्टे बाद भी शव बरामद नही हो सका था।
      
जानकारी के अनुसार इस समय क्षेत्र की नदियों में बाढ़ के चलते बेतहाशा उफनाई हुई है। बुधवार की सुबह मुददपुरा मजरा खसौरा गांव निवासी मौजीलाल का लगभग 16 वर्षीय पुत्र पम्मू अपने दोस्तो के साथ गांव के पास से निकली गम्भीरी नदी में नहाने गया था। जहां वह नहाते समय गहरे पानी मे चला गया और डूब गया। घटना के बाद उसके साथियों ने लोगो को पम्मू के नदी में डूबने की खबर दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ व पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से नदी में रेस्क्यू शुरू कर दिया। लेकिन चार घंटे बाद भी पम्मू का नदी से शव बरामद नही किया जा सका। फिलहाल खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू जारी है। बताया जा रहा है कि मौजीलाल के तीन पुत्र व दो पुत्रियां है जिसमे यह तीसरे नम्बर का था।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : भाई को राखी बांधने मायके जा रही महिला व बेटे की हादसे में मौत

संबंधित समाचार