Auraiya News: लूट के आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, आसपास के जिलों करते थे वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में लूट के आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

औरैया में पुलिस ने आसपास के जनपदों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश क जेल भेज दिया।

औरैया, अमृत विचार। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं में आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूटी से रेकी करने के बाद घटनाओं को अंजाम देते थे। अब तक आरोपियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। 

एसपी चारू निगम ने बताया कि लगातार लूट की घटनाएं हो रही थी, जिसको लेकर उनकी ओर से टीम गठित की गई। मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कपरिया तिराहा के पास पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में सत्यप्रकाश निषाद उर्फ सनी पुत्र अभिलाख निवासी गांव अंदावा की मडैया थाना बकेवर जिला इटावा, कल्लू प्रजापति पुत्र रामनारायन पुत्र रामनारायन निवासी शांति नगर आशावाद थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद, अमन जाटव पुत्र छोटेलाल निवासी सिरसागंज जिला फिरोजाबाद, भरतलाल राठौर पुत्र यादराम राठौर निवासी खंचापुर आशाबाद थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद व बबलू राठोर पुत्र महेश राठोर निवासी नगला इंचा थाना जसवंतनगर जिला इटावा शामिल हैं।

आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, एलईडी, इंवर्टर, बैटरी के अलावा अन्य इलेक्ट्रानिक सामान बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान सत्यप्रकाश उर्फ सनी ने बताया कि वह पूर्व में कई स्कूल व घरों में अपने साथियों व औरैया निवासी शिवकुमार पुत्र लालाराम, श्यामबाबू पुत्र लक्ष्मण व हीरालाल उर्फ इस्लाम के साथ के संपर्क में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

कुछ दिन पहले अलग-अलग स्थानों से उन लोगों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। वह लोग स्कूटी से रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देते थे। विगत 26 अगस्त की रात अजीतमल कोतवाली के गढिया रोड के पास स्क्ल में कठहल के पेड़ से चढ़कर घर में घुसे थे। वहां से उन्होंने की घटना को अंजाम दिया।

इसके अलावा सात अगस्त की रात अनंतराम के एक गेस्ट हाउस से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा करीब आधा दर्जन चोरी की घटनाओं को उन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 

एसपी ने बताया कि 22 अगस्त को दीपेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रवींद्र सिंह निवासी फतेहपुररामू थाना फफूंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 अगस्त को उनका सेल्समैन विमल तिवारी पुत्र वीरेंद्र कुमार तिवारी निवासी देवरांव बिधूना दिबियापुर से वीयर की दुकान बंद कर बिक्री के रुपये लेकर जा रहा था। खरगपुर के पास बाइक सवार लुटेरों ने लूट कर ली। बीती रात्रि पुलिस ने घेराबंदी करते हुए शिवम भदौरिया पुत्र रघुराज सिंह भदौरिया निवासी दीनवामऊ थाना फफूंद को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से लूट की बाइक व तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं।

संबंधित समाचार