बिजनौर: पिंजरों में दो गुलदार हुए कैद, वन विभाग के अफसरो ने ली राहत की सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद/अफजलगढ़, अमृत विचार।  जिले में वन विभाग द्वारा लगाए गए दो अलग-अलग जगह पिंजरों में बुधवार सुबह दो गुलदार कैद हो गए। कोटद्वार रोड पर बढ़िया के पास वीरूवाला में एक गुलदार कैद हुआ। दूसरा गुलदार अफजलगढ़ क्षेत्र के सुआवाला रोड पर मेहसनपुर के पास पिंजरे में कैद हुआ।। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे पिंजरा कब्जे लिया और गुलदार का चिकित्सा परीक्षण कराया।

बताया गया कि ग्रामीणों ने खेतों में कई गुलदार देखने की शिकायत वन विभाग से की थी। वन विभाग की ओर से वीरूवाला के पास पिंजरा लगाया गया था। एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए गुलदार की उम्र करीब डेढ़ साल है।

 डीएफओ आशुतोष पांडे नजीबाबाद और डीएफओ वानिकी एके बिजनौर ने बताया कि गुलदार को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा। अब तक कुल 14 गुलदार पकड़े जा चुके हैं। इनमें तीन शावक शामिल हैं। वन क्षेत्र से पकड़े गए गुलदारो की संख्या दो है। गुलदार पकड़ने को लेकर कई टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने खेतों में झुंड बनाकर जाने की सलाह दी है। पकड़े गए गुलदार को गोरखपुर में भेजने की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: कांवड़ियों से भरी डीसीएम पलटी, एक की मौत ,14 घायल

संबंधित समाचार