बरेली: सिविल लाइंस में छह घंटे गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

33 केवी लाइन में फाल्ट, 12 बजे के बाद शुरू हो सकीआपूर्ति

बरेली, अमृत विचार। सिविल लाइंस में पहले शटडाउन और फिर लाइन में फाल्ट के चलते करीब छह घंटे बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी हुई।

बुधवार सुबह 6 से 8 बजे तक स्मार्ट सिटी के काम को लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र में शटडाउन रहा। उसके बाद विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। करीब छह घंटे लोग गर्मी से बेहाल रहे। पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। 9 बजे तक आपूर्ति सुचारू न होने पर उपभोक्ताओं ने अफसरों के वाट्सएप ग्रुप पर बिजली न आने की शिकायत की। अधिकारी एक-दो घंटे में आपूर्ति सुचारू होने का आश्वासन देते रहे। करीब 12 बजे सप्लाई शुरू हो सकी।

इसके अलावा सुभाषनगर, किला, हरूनगला और कुतुबखाना क्षेत्र में कटौती से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। मिनी बाईपास, स्वालेनगर और रामपुर रोड पर तीन से चार घंटे की बिजली कटौती की गई। एसडीओ सिविल लाइंस विजय कुमार कन्नौजिया ने बताया कि लाइन में फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। कर्मचारियों को भेजकर फाल्ट ठीक करा दिया गया था।

यह भी पढ़ें- बरेली: दहेज में कार की मांग...डॉक्टर समेत छह लोगों पर FIR, जानिए मामला

संबंधित समाचार