राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। वह इस दौरान रायपुर और बिलासपुर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राष्‍ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर आज 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ आ रही हैं और उनका यह पहला छत्तीसगढ़ प्रवास है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11.05 बजे विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुचेंगी। अधिकारियों के अनुसार, वह पूर्वाह्न 11.35 बजे शहर के जगन्‍नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी तथा बाद में वह 12.10 बजे विधानसभा मार्ग पर स्थित ब्रह्मकुमारी संस्‍थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में 'सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष' कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति दोपहर बाद शहर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी और उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा।

कार्यक्रम के ब्योरे के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू दूसरे दिन एक सितंबर को सुबह 9.15 बजे बिलासपुर रवाना होंगी और बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर बाद बिलासपुर से लौटने के बाद राष्ट्रपति राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रायपुर और बिलासपुर प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- ‘इंडिया’ की बैठक: पहले दिन रात्रिभोज पर अनौपचारिक बातचीत, साझा रणनीति पर सहमति का होगा प्रयास 

संबंधित समाचार