गाजियाबाद : वकील की हत्या में तीन गिरफ्तार, चैम्बर में घुसकर मारी थी गोली 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। थाना सिहानीगेट में बुधवार को वकील मोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मोनू को उसके जीजा ने ही गोली मारी थी। ये वारदात दोपहर में हुई थी,उस दौरान मृतक अपने चैम्बर में खाना खा रहा रहा था। गोली मारने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए थे। उनकी तसवीरें सीसीटीवी में कैद हुई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार मृतक का जीजा पहले भी घरेलु विवाद के चलते उससे झगड़ा कर चुका था। बताया जा रहा है कि मोनू घरेलू विवाद के चलते अपनी बहन को घर ले आया था। इसके चलते उसका जीजा उसके खिलाफ था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।     

ये भी पढ़ें -लखनऊ : अखिलेश यादव ने वकीलों पर लाठीचार्ज की निंदा कर कही ये बड़ी बात

संबंधित समाचार