बरेली: भाई की कलाई में बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, भाईयों ने रक्षा का दिया वचन
बरेली, अमृत विचार। हर वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह पर्व भद्राकाल की वजह से दो दिन यानी 30 और 31 अगस्त को मनाया गया। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक कर उन्हें राखी बांधी। इस दौरान भाईयों नें इस पर्व पर उनकी रक्षा और सहयोग के बचन के साथ उपहार भी दिए। दूरदराज रहने वाली बहन अपने भाई के घर पहुंच कर उन्हें राखी बांध रही थी, वहीं कई जगह भाई भी बहनों के घर पहुंच कर रखी बंधवा रहे थे। एक दूसरे का मुंह मीठा कर भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत किया जा रहा था।
अलखनाथ मंदिर में साधु ने बांधा एक दूसरे को रक्षा सूत्र
रक्षाबंधन का पावन पर्व घरों में ही नहीं मंदिर आदि में भी मनाया गया। शहर के प्रसिद्ध व प्राचीन मंदिर अलखनाथ मंदिर में साधुओं ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधे।

दिन भर रही सांवरियों को लेकर मारामारी
शहर के सिटी स्टेशन, जंक्शन, इज्जनतनगर स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखी गई। बहनें अपने भाई के घर जाने के लिए ट्रेनों का इंतजार कर रहीं थी। यही हाल रोडवेज पुराना बस स्टेंड, सेटेलाइट पर बसों के इंतजार में सांवरियों को देखा गया। आने जाने वालों की सुबह से ही भीड़ थी।
ये भी पढ़ें- बरेली: LLB-LLM और M.Ed प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, जल्द होगी काउंसलिंग
