मुरादाबाद : शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों का मंडल के शिक्षकों को मिला इनाम 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुरादाबाद से सरिता देवी और सभल से शबाना का चयन, अमरोहा से सुमन रानी, रामपुर की सुमन अरोरा को राज्य पुरस्कार

मुरादाबाद ,अमृत विचार। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मंडल के शिक्षकों को उनकी मेहनत का इनाम मिला है। प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी। मुरादाबाद के कंपोजिट विद्यालय लोधीपुर राजपूत की सहायक अध्यापिका सरिता देवी को चुना गया है। उनके चयन से जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों में खुशी है। इसके अलावा अमरोहा,बिजनौर, रामपुर, सम्भल जिले के शिक्षकों को भी चुना गया है। 

उत्कृष्ट योगदान देकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। जिसमें मुरादाबाद के कंपोजिट विद्यालय लोधीपुर राजपूत की सहायक अध्यापिका सरिता देवी को इस वर्ष का राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला। जबकि अमरोहा के संविलियन विद्यालय शेखपुर झकड़ी हसनपुर की सहायक अध्यापिका सुमन रानी, बिजनौर जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर साधो नहटौर के सहायक अध्यापक रामौतार, रामपुर जिले के कंपोजिट विद्यालय अहमदनगर खेड़ा चमरौआ की  सहायक अध्यापिका डॉ. सुमन अरोरा और सम्भल जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय मदाला फतेहपुर असमोली की सहायक अध्यापिका शबाना को राज्य पुरस्कार मिलने की घोषणा हुई है।

एडी बेसिक बुद्धप्रिय सिंह ने मंडल के जिलों के शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। कहा कि शिक्षा में बेहतर कार्य करने का प्रतिफल अवश्य मिलता है।

ये भी पढ़ें : महंगाई से राहत : मुरादाबाद में 7.6 लाख ग्राहकों को मिलेगा छूट का लाभ

संबंधित समाचार