अमेठी में सांड के हमले से रिटायर्ड जवान घायल, चल रहा इलाज
अमेठी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के अमएमाँफी में गुरुवार सुबह पालतू जानवर को चारा डालने जा रहे रिटायर्ड सेना के जवान पर सांड ने हमला कर दिया। सांड के हमले में रिटायर्ड जवान राज बहादुर सिंह पुत्र स्व0 शिवदान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें भेटुआ सीएससी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के अमयेमाफी गांव का है जहाँ के रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड सेना के जवान राज बहादुर सिंह गुरुवार की सुबह जानवरो को चारा डालने गए थे तभी पास में ही मौजूद आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ के हमले में राज बहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ते ही गुहार मच गया जिसके बाद परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँचे और राज बहादुर को लेकर भेटुआ सीएचसी पहुँचे जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।
पहले भी सांड के हमले से महिला की हुई थी मौत
एक महीना पहले इसी थाना क्षेत्र के भेटुआ चौराहे पर डेरी से दूध देकर लौट रही एक अधेड़ महिला पर आवारा साड़ ने हमला कर दिया था। आवारा सांड़ के हमले में अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें -रायबरेली : पिता के साथ रह रहे बेटे ने खाया जहर, हालत गंभीर
