रायबरेली : पिता के साथ रह रहे बेटे ने खाया जहर, हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खीरों/ रायबरेली, अमृत विचार। मां , भाई , भाभी की मौत के बाद पिता के साथ रह रहे युवा बेटे ने गुरुवार को जहर खा लिया । जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। 
     
खीरों थाना क्षेत्र के गांव धुराई निवासी अनिल कुमार (28) पुत्र महादेव अपने घर में पिता के साथ रहता है। उसकी मां की लगभग एक दशक पहले मौत हो चुकी है। बड़े भाई और भाभी का भी कई वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुका है।  गुरुवार को सुबह लगभग आठ बजे उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर पिता को जानकारी हुई तो उसने ग्रामीणों के सहयोग से उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया। 

प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। शिकायती पत्र मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -हरदोई : नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत - दो घायल

संबंधित समाचार