लखीमपुर-खीरी: घर में घुसकर युवक ने महिला से की छेड़छाड़ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मितौली के एक गांव में घर के अंदर घुसे युवक ने महिला को अकेला पाकर दबोच लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति बाहर गए थे। वह घर में अकेली थी। रात करीब 11 बजे गांव का ही सिकरम उसके घर में घुस आया। उसे अकेला पाकर दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। जब विरोध किया तो धमकाने लगा।

शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने यूपी 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी आलोक धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में किसी भी समय हो सकते हैं चुनाव, फैसला निर्वाचन आयोग लेगा: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

संबंधित समाचार