बाराबंकी: कनपटी पर पिस्टल लगाकर बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 25 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतरिख थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले हुई वारदात, केस दर्ज 

बाराबंकी, अमृत विचार। भाई और भतीजे के साथ घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोक कर बाइक सवार बदमाश 25 हजार से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। इसकी सूचना पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना सतरिख थाना क्षेत्र की है। कोठी थाना क्षेत्र के बड़ा लालपुर निवासी शिवकुमार ने पुलिस को दी तहसील में बताया कि मंगलवार की शाम करीब 9:30 बजे वह अपने भाई राजकुमार और भतीजे आदित्य के साथ बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश सामने आकर बाइक रोक ली। 

नीचे उतरे दो बदमाशों ने उसके भाई राजकुमार की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसके बाद 25 हजार रुपए, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और आधार कार्ड से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। इस पर बुधवार की रात सतरिख  पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात