लखीमपुर खीरी: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले के थाना फरधान क्षेत्र के गांव कोढैया में 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। महिला ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। तभी से वह अपनी ससुराल में रह रही थी। पुलिस ने मृतका के पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

लखीमपुर शहर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी बेटी सोनी गुप्ता ने तीन साल पहले फरधान थाना क्षेत्र के गांव कोढैया निवासी अनुज वर्मा से प्रेम विवाह किया था। तभी से वह ससुराल में ही रह रही थी।

गुरुवार की सुबह अचानक उसकी मौत हो जाने की खबर मिली। जब वह परिवार वालों के साथ मके पर पहुंचे तो शव घर में पड़ा था। मौत का कारण पूछने पर बीमारी बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सैनी ने बताया मृतका के पति अनुज वर्मा ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को कई दिनों से बुखार आ रहा था।

कल रात खाना खाकर लेटी थी। सुबह वह जब सोकर देर तक नहीं उठी तो उसे जगाया तो वह मृत मिली। मृतका के पिता ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संबंधित समाचार