बरेली: सिपाही ने साथियों के साथ घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़े, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। भमोरा क्षेत्र में एक सिपाही ने छह साथियों के साथ रात में जबरन दरवाजा खुलवाकर घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उसने छेड़छाड़ की। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के आदेश पर पुलिस ने सिपाही समेत पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 24 अगस्त की रात वह परिजनों के साथ घर में सो रहा था। आरोप है कि करीब 2 बजे भमोरा निवासी सिपाही सुरकेश साथी शानू, विजय, संजय, देवेन्द्र और दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचा और दरवाजा जोर-जोर से पिटने लगा। आरोप है कि दरवाजा खोलते ही उसे पकड़ लिया। पुलिस बुलाकर उसे सौंप दिया। पुलिस उसे थाना ले गई।
आरोप है कि सभी घर में घुस गए और उनकी बेटी और पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पत्नी के कपड़े फाड़े दिए। सिपाही और उसके साथियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। इस दौरान सिपाही सुरकेश की टोपी उसके घर पर ही छूट गई। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट जांच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढे़ं- बरेली: विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी अब खुद खरीद सकेंगे टूल किट
