बहराइच : गोताखोरों ने बरामद किया शव, पोस्टमार्टम को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवेशियों को घास चराने जाते समय नदी में डूब गए थे दो लोग

जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के अहाता और नासिरगंज गांव निवासी दो लोग गुरुवार को मवेशियों के घास चराने के लिए घाघरा नदी से लगा नाला पार करते समय डूब गए थे। दोनों का शव देर शाम को गोताखोरों ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के अहाता गांव निवासी संजय (18) पुत्र जगत राम और नासिरगंज निवासी धनीराम (35) पुत्र बदलू मवेशी पाल रखे हैं। गुरुवार दोपहर में दोनों मवेशियों को घास चरने के लिए घाघरा नदी के बीच से जा रहे थे। घाघरा नदी के ठोकर नंबर दो बरवालिया गांव पास नदी से लगे नाला पार करते समय दोनों डूब गए। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया। काफी संख्या में गांव के लोग घाघरा नदी के तट पर  आ गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जरवल चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार द्विवेदी, थानाध्यक्ष दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई गई। देर शाम को दोनों के शव बरामद कर लिए गए। एसडीएम पंकज दीक्षित और पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवकों की मौत से दो परिवार में कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी : नहर में डूबने से वृद्ध की मौत

संबंधित समाचार