दिलीप मिश्रा को लाया गया प्रयागराज, एके बंसल हत्याकांड में होगी पेशी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। डॉक्टर एके बंसल हत्याकांड मामले में पेशी के लिए दिलीप मिश्रा को फतेहगढ़ जेल से प्रयागराज लाया गया है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों से फिलहाल उसे पुलिस लाइन में रखा गया है। बताते चलें कि दिलीप मिश्रा औद्योगिक थाने का हिस्ट्रीशीटर है और मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी पर हमले समेत कई मामलों में आरोपी है। 

गौरतलब है कि डॉक्टर एके बंसल की जनवरी 2017 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। चैंंबर में घुसकर हमलावर ने पिस्टल से तीन गोलियां चलाईं, जिसमें दो सिर में लगीं थीं। फायरिंग कर हमलावर पीछे के रास्ते से निकल भागे। वारदात रामबाग स्थित अस्पताल के 24 नंबर चैंबर में मरीजों को देखने के दौरान हुई।

ये भी पढ़ें -गौतमबुद्धनगर : नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड ने की आत्महत्या

संबंधित समाचार