कश्मीर में चार दिन बाद नाले से निकाला गया आतंकवादी का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चार दिन पहले हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद नाले में कूदे आतंकवादी का शव निकाल लिया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने शुक्रवार को बताया कि 7 सितंबर की सुबह बडगाम जिले के कावूसा ख्लिसा में घेराबंदी एवं …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चार दिन पहले हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद नाले में कूदे आतंकवादी का शव निकाल लिया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने शुक्रवार को बताया कि 7 सितंबर की सुबह बडगाम जिले के कावूसा ख्लिसा में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।

कालिया ने बताया कि मुठभेड़ में घायल एक आतंकवादी पास के सुखनाग नाले में कूद गया था। नाले में आतंकवादी की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया गया और इसमें प्रशिक्षित गोताखारों को भी शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि कई दिनों की खोज के बाद शुक्रवार सुबह आतंकवादी का शव बरामद किया गया। अभियान समाप्त कर दिया गया है।

संबंधित समाचार