अयोध्या: स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, बच्चों संग शिक्षकों ने ली शपथ, शुरु हुईं गतिविधियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

15 सितम्बर तक स्कूलों में आयोजित होगें विभिन्न कार्यक्रम, बीएसए ने दिए निर्देश

अयोध्या, अमृत विचार। महानिदेशक स्कूली शिक्षा की ओर से जारी आदेश के तहत शुक्रवार से जिले भर के 1792 परिषदीय और 461 माध्यमिक विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो गया है। पहले दिन शुक्रवार को स्वच्छता का संकल्प लेकर पखवाड़े का आगाज किया गया। पखवाड़े के तहत 15 सितम्बर तक विभिन्न गतिविधियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता की अलख जगाई जायेगी। महानिदेशक स्कूली शिक्षा द्वारा जारी आदेश के तहत 15 सितम्बर तक सभी स्कूलों में निरंतर गतिविधि होगी और चौपालों का आयोजन किया जायेगा। 

रुदौली संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मुतौली में प्रधानाध्यापक सर्वेश मिश्र व अध्यापक विकास वर्मा ने छात्राओं को शपथ दिलाई। बताया छात्रों को स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहने, वर्ष में 100 घंटे यानी सप्ताह में 2 घंटे श्रमदान कर स्वच्छता के संकल्प लेने और गंदगी न करने न किसी को करने देने की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता मिशन को भी पूरा करने के लिए मिशन का प्रचार करने की शपथ ली गई। प्राथमिक विद्यालय मानापुर में प्रधानाध्यापक संजय कुमार तिवारी, अध्यापक अंजली शिक्षा मित्र राजकुमार व विद्यालय अख्तियारपुर रुदौली में प्रधानाध्यापक सरोजनी देवी, अध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।प्राथमिक विद्यालय चिरैधापुर रुदौली में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

पूराबाजार के 132 परिषदीय विद्यालयों में ली गई स्वच्छता शपथ 

पूराबाजार/अमृत विचार। परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं व अध्यापकों को स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के तहत शपथ दिलाई गई।शिक्षा क्षेत्र पूरा बाजार के 132 परिषदीय विद्यालय में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनील पांडे ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता शपथ दिलाने के बाद बताया गया कि 2 घंटे श्रमदान करते हुए अगल-बगल के लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत करें।

कंपोजिंट विद्यालय अंकवारा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय समाहा कला, प्राथमिक विद्यालय शांतिपुर, प्राथमिक विद्यालय कर्मा कोडरी प्रथम में शपथ कार्यक्रम हुआ। वहीं पंडित हृदय राम शर्मा पी डी पाण्डेय  इंटर कॉलेज सोनैसा में प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाए जाने के अंतर्गत पहले दिन सभी शिक्षकों कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाने तथा दूसरो को भी प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें -गोताखोर पीछे हटे, गांव वालों ने ढूंढ निकाला शव - गुरुवार को भैंसटा नदी में डूबा था युवक

संबंधित समाचार