Hamirpur News: स्कूल के चपरासी ने बालिका से किया दुष्कर्म, अमरूद खिलाने के बहाने ले जाकर लूटी अस्मत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में स्कूल के चपरासी ने बालिका से किया दुष्कर्म।

हमीरपुर में अमरूद खिलाने के बहाने स्कूल के चपरासी ने बालिका से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

हमीरपुर, अमृत विचार। राठ में स्कूल की देखभाल कर रहे एक चपरासी ने अमरूद खिलाने के बहाने एक 10 वर्षीय बालिका को लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम के पिता ने कोतवाली में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री खेतों से गाय भैंसों को चराकर घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में बीते दो वर्षों से बंद पड़े एक प्राइवेट स्कूल की देखभाल करने वाले चपरासी युवक ने उसकी बच्ची को अमरुद खिलाने के बहाने जबरन स्कूल के अंदर खींच लिया। आरोप है कि युवक ने बंद पड़े स्कूल के कमरे में ले जाकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद बदहवास हालत में घर लौटी उसकी मासूम बच्ची ने रो-रोकर परिजनों को आप बीती बताई। पिता ने कोतवाली में आरोपी युवक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार