इटावा में टला बड़ा हादसा : नॉनस्टॉप ट्रेन से टकराया गौवंश, चालक ने रोकी, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में बड़ा हादसा टला।

इटावा में बड़ा हादसा टला। नॉनस्टॉप ट्रेन से गौवंश टकरा गया। इस पर चालक ने सूझबूझ से ट्रेन रोक दी। घटना से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

इटावा, अमृत विचार। भरथना रेलवे स्टेशन के आउटर पूर्वी रेलवे क्रासिंग के निकट अप लाइन पर दौड़ती सुपरफास्ट नॉनस्टॉप मडुआ बनारस नई दिल्ली एक्सप्रेस से गौवंश टकरा गया। गौवंश टकराने के साथ ही तेज धमाके के बाद ट्रेन अचानक रूक गई। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 

शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे ट्रेन गौवंश के टकराते ही उसके अवशेष दौड़ती ट्रेन और बोगियों में बुरी तरह फंस गये। जिसके कारण रेलवे पटरियों पर पड़ी पत्थर की गिट्टियां ट्रेन के निचले हिस्सों में लगने लगी। इन आवाजों को सुन रेल यात्री बुरी तरह दहशत में होकर चीखने चिल्लाने लगे। ट्रेन चालक ने बड़ी सूझबूझ  के साथ ट्रेन को कंट्रोल कर रेलवे क्रासिंग 20 वी के निकट रोक लिया। जिससे हादसा टल गया।  

ट्रेन के इंजन सहित पीछे की दो अन्य बोगियों में फंसे गौवंश के अवशेषों को निकाल कर ट्रेन  को गंतव्य दिल्ली की ओर रवाना किया गया। बनारस से दिल्ली की यात्रा कर रहे राम सेवक,ललित कुमार और रागनी ने बताया तेज रफ्तार ट्रेन से एक गौवंश जोरदार धमाके के साथ टकरा जाने के बाद रेलवे ट्रैक पर पड़ी पत्थर की गिट्टियां ट्रेन की बोगियों सहित आस पास तेज आवाज के साथ टकराने लगीं। जिससे ट्रेन यात्री बुरी तरह भयभीत हो गए थे। ट्रेन के रोकने के बाद ट्रेन यात्रियों ने राहत की सांस ली।

संबंधित समाचार