लखनऊ : दरोगा को पीटने वाले 15 वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित वजीरगंज थाने में  दरोगा को पीटने के मामले में 15 अज्ञात वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है।

दरअसल, बुधवार को वकील, हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस की बर्बर कार्रवाई के खिलाफ कचहरी के पास प्रदर्शन कर रहे थे। इसबीच वहां से गुजर रहे एक दरोगा को वकीलों ने पीट दिया। इतना ही नहीं उनकी वर्दी तक फाड़ दी थी। इस मामले में पीड़ित दरोगा अवधेश कुमार की तहरीर पर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद अज्ञात वकीलों की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें : कौशल किशोर के घर में हत्या : पुलिस पर दबाव का आरोप, आजाद अधिकार सेना ने सीबीआई जांच की उठाई मांग

संबंधित समाचार