मुरादाबाद: रास्ते में महिला के कपड़े फाड़ने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुकान पर जाते समय मोहल्ले के युवकों ने छेड़खानी की, साथ ही उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। विरोध पर उसके पति व देवर को जमकर पीटा। शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने तहरीर में बताया कि 31 अगस्त समय करीब 6.30 बजे वह दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में उसे मोहल्ले के सतवीर और विक्की ने रोक लिया। उसके साथ छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ने की कोशिश की। विरोध करने पर पीड़िता के पति व देवर के साथ मारपीट की। जिसमें देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सतवीर और विक्की के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी कर उसके कपड़े फाड़े गए। विरोध पर मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है।

पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया कि 28 अगस्त को शाम करीब 6 बजे मोहल्ले का दबंग व्यक्ति राजेंद्र उसके घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर महिला के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। शोर सुन आसपास के लोग आ गए। तब आरोपी उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गए। पुलिस ने महिला के तहरीर पर राजेंद्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- कोविड-19 का बूस्टर टीका सर्वोत्तम ढाल, जानिए अध्ययन के चौंकाने वाले परिणाम

संबंधित समाचार