लखनऊ: नगर निगम ने पकड़े 20 गोवंश, संचालकों ने किया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। नगर निगम ने अवैध डेयरी के खिलाफ अभियान चलाया तो संचालकों ने विरोध किया। अफसरों के साथ नोकझोंक की। जिन्हें पुलिस की मदद से शांत कराया गया और 20 गोवंश पकड़े गए। शुक्रवार को नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर थाना आशियाना जोन 8 अंतर्गत देवी खेड़ा, पवन पुरी, रिक्शा कॉलोनी व आसपास क्षेत्रों में अवैध डेयरी हटाईं गईं। 

इस दौरान पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के साथ पुलिस, प्रवर्तन दल के साथ कैटल कैचिंग की टीम रही। डेयरी से गोवंश पकड़े तो कुछ जगह संचालकों ने विरोध किया और नोकझोंक की। जिन्हें पुलिस बल ने शांत कराया और कार्रवाई की चेतावनी दी। फिर भी विरोध के बीच कुल 20 पशुओं को पकड़ कर आलमबाग व पीजीआई स्थिति कांजी हाउस भेजा गया। 

डॉ. अभिनव ने बताया कि डेरी संचालक बिना लाइसेंस खाली प्लाट पर पशुओं को बांधकर अतिक्रमण किए थे। साथ ही गोबर सड़क व नाली में फेंकते थे और पशुओं को दूध दुहने के बाद खुला छोड़ देते हैं। इस तरह की आईजीआरएस पर शिकायतें आने पर कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: रक्षाबंधन पर 23 हजार से अधिक बहनों ने की रोडवेज बस में फ्री यात्रा

संबंधित समाचार