Kanpur News: डॉ हरमीत कौर की पुस्तक का विमोचन, अबकी स्वच्छता पर चलाई कलम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में डॉ हरमीत कौर की पुस्तक का विमोचन।

कानपुर में डॉ हरमीत कौर की पुस्तक का विमोचन। अबकी स्वच्छता पर कलम चलाई। विभिन्न विषयों पर 15 पुस्तकें लिखने वाली प्रिंसिपल।

कानपुर, अमृत विचार। खालसा गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ हरमीत कौर भल्ला स्वच्छता पखवाड़ा पर बच्चों में जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम चलाया रही हैं। उन्होंने स्वच्छता पर छात्राओं को प्रेरित करने वाली पुस्तक भी लिखी जिसका विमोचन बेसिक शिक्षा अधिकारी व भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने संयुक्त रूप से किया। यह उनकी 15वीं पुस्तक है।

पुस्तक विमोचन

पुस्तक के साथ प्रिंसिपल डॉ हरमीत कौर भल्ला।

विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्रों को छात्राओं को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया गया। पार्षद दल के नेता नवीन पंडित साथ में बेसिक शिक्षा अधिकारी मुन्नीलाल भी उपथित रहे।

 खालसा गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर हरमीत कौर भल्ला द्वारा लिखी पुस्तक के विमोचन के बाद छात्राओं को संकल्प दिलाया गया। साथ ही वहां के सफाई कर्मी अशोक कुमार का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार