Fatehpur News: डीजे की केबिल में उतरे करंट से मजदूर की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में करंट से मजदूर की मौत।

फतेहपुर में डीजे की केबिल में उतरे करंट से मजदूर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

फतेहपुर, अमृत विचार। डीजे में उतरे करंट से शटरिंग मजदूर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर ग़ांव में शुक्रवार की रात रमेश रैदास के घर मे डीजे बज रहा था। तभी उसमें कुछ खराबी आ गयी। तो रमेश रैदास का 24 वर्षीय बेटा मोहित उर्फ सोहनलाल डीजे की खराबी सुधारने लगा तभी केबिल में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां छेददी और पत्नी शिवलोचना का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के एक छोटा भाई मोहनलाल है। मृतक शटरिंग मजदूर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि करंट से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।

संबंधित समाचार