Mahoba: संपूर्ण समाधान दिवस पर जुटी फरियादियों की भीड़, 20 शिकायतों में तीन का हुआ निस्तारण, ये अधिकारी रहे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में संपूर्ण समाधान दिवस पर जुटी फरियादियों की भीड़।

महोबा में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की भीड़ जुटी। संपूर्ण समाधान दिवस में आई 20 शिकायतों में तीन का निस्तारण हुआ।

महोबा, अमृत विचार। तहसील महोबा में जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया  गया किया गया। इसमें डीएम मनोज कुमार, एसपी अपर्णा गुप्ता, सीडीओ चित्रसेन सिंह द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर तहसील महोबा से कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।इसी प्रकार तहसील कुलपहाड़ में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश की अध्यक्षता में 20 में से 03 तथा तहसील चरखारी में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुबेर बेग की अध्यक्षता में 19 में से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की मौके पर फरियादियों की भारी भीड़ जुटी।

शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत का निस्तारण करने से पहले शिकायत कर्ता से जरूर बात की जाए, और उसका फीडबैक लिया जाय।शिकायत निस्तारण से यदि शिकायत कर्ता संतुष्ट नहीं है तो शिकायत को निस्तारित नहीं माना जायेगा।

यह भी कहा कि अधिकारीगण आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें, इन शिकायतों  के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय से फीडबैक लिया जाता है। शासन के मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादी की छोटी या बड़ी प्रत्येक समस्या को गम्भीरता से सुना जाए और कागज पर नही बल्कि धरातल पर शिकायतों का निस्तारण कर समय सीमा के अन्तर्गत ही उनका निराकरण भी सुनिश्चित किया जाए ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े।

उन्होंने कहा शिकायतों के निस्तारण की  गुणवत्ता की जॉच की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने कहा कि लेखपाल जब अपने क्षेत्र के ग्रामों में जाएँ तब डिग्गी पिटवाकर ग्रामीणों को सूचित करें और उनकी समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करें, यदि कोई बड़ी समस्या है तो अपने उपजिलाधिकारी को अवगत कराएं। संपूर्ण समाधान दिवस की मौके पर उप जिलाधिकारी सदर जितेन कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार