इंडिया गठबंधन से डरी और सहमी है भाजपा, बैठक में बोले गोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। इंडिया गठबंधन को मिल रहे जन समर्थन को देखकर मौजूदा भाजपा सरकार डरी और सहमी हुई है। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री हिमांशु यादव के संचालन में जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है इसका जीता जागता उदाहरण इंडिया गठबंधन की दिन प्रतिदिन बढ़ती ताकत है। देश का आम आदमी जान और समझ गया है की मौजूदा सरकार से कुछ नहीं होने वाला। यह सरकार सिर्फ झूठे वादों के दम पर अपना महिमामंडन करना चाहती है, परंतु जनता के विकास के लिए कुछ भी नहीं करना चाहती यह देखकर देश की जनता ने भी तय कर लिया है कि मौजूदा सरकार को सत्ता से उखाड़ कर आम जनता की जरूर को समझने वाले इंडिया गठबंधन को सत्ता में लाना जरूरी है। 

इसलिए जब देशवासियों ने परिवर्तन का मन बना लिया है तो उसको पूरा करना हम समाजवादियों की नैतिक जिम्मेदारी है, इसलिए हम सब पदाधिकारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो भी दिशा निर्देश दिए हैं उन दिशा निर्देशों पर अमल करते हुए होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से पूरी मुस्तादी के साथ लगकर एक एक वोट जोड़ने का काम करना हैं। बैठक में सदर विधायक धर्मराज यादव, जैदपुर विधायक गौरव रावत समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: न चारा न पानी..., बदहाल अवस्था में बंद कमरे में रह रहे गोवंश, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता