लखनऊ : मरीज के परिजनों की खोज जारी, केजीएमयू के डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई शख्स की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) स्थित न्यूरो सर्जरी विभाग में इलाज के लिए पहुंचे लावारिस मरीज की सफल सर्जरी कर चिकित्सकों ने जान बचा ली है। अब चिकित्सक मरीज को उसके परिजनों ने से मिलाना चाहते हैं।  मरीज अभी वेटींलेटर पर है। जहां पर उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों और चिकत्सकीय स्टाफ ने मरीज पर नजर बना रखी है।

दरअसल, बीते 28 अगस्त को कृण्णानगर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एक शख्स को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए मरीज को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया था। लोकबंधु अस्पताल में भर्ती के दौरान पुलिस ने घायल का नाम हरमाराम लिखाया था। केजीएमयू स्थित न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागध्यक्ष प्रो.बीके ओझा ने बताया कि मरीज जब केजीएमयू लाया गया था तब वह कोमा में था। उसके सिर में गंभीर चोटें थीं, जिसके चलते उसके ब्रेन का बड़ा ऑपरेशन 31 अगस्त को किया गया है और मरीज की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। मरीज अभी भी वेंटिलेटर पर है। न्यूरो सर्जरी विभाग लगातार लावारिस मरीजों के इलाज में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इतना ही नहीं मरीजों के स्वस्थ हो जाने पर उनके परिवारों से मिलाने का काम भी विभागाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मिलकर करते आये हैं। एक बार फिर प्रो.बीके ओझा ने इस मरीज को न सिर्फ नई जिंदगी दी है बल्कि उसके परिवार से मिलाने के लिए कोशिशें भी तेज कर दी हैं।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : गर्भावस्था में ओरल हाइजीन की कमी से हो सकता है भारी नुकसान

संबंधित समाचार