बरेली: बच्चा चारपाई से गिरने पर पति ने पीटा तो महिला ने दी जान, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर में आठ महीने का बच्चा चारपाई से नीचे गिर गया। जिससे गुस्साए पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस मामले में महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

शांति विहार निवासी बंटू की पत्नी प्रीति (24) का शव शुक्रवार को उसके घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रीति की मां कमला ने आरोप लगाया कि बंटू अक्सर उनकी बेटी प्रीति से मारपीट करता था। रक्षाबंधन से एक दिन पहले प्रीति का छोटा बेटा चारपाई से गिर गया था। उसे काफी चोट आई थी। इस बात पर बंटू ने लापरवाही का आरोप लगाकर प्रीति की पिटाई की थी। उसके बाद दोनों में विवाद हुआ और उसकी बेटी की हत्या कर शव लटका दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: उपचुनाव में पुरुष शिक्षकों को आराम...महिला शिक्षक ड्यूटी पर, DM-BSA से शिकायत

संबंधित समाचार