नवजात की मौत का मामला: राम आसरे राजपूत मेमोरियल क्लिनिक के नाम नोटिस जारी, भेजी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुटार, अमृत विचार। नवजात की मौत के बाद सीएमओ के आदेश पर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार टीम के साथ अस्पताल की जांच करने पहुंचे थे। क्लिनिक में बैठे कर्मचारी डॉक्टरों की डिग्री और पंजीकरण व अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस मामले में सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी गई है और नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर जवाब मांगा है।

गांव मोहनपुर निवासी संतराम की पत्नी शांति देवी ने 26 अगस्त को अपनी बहू डाली देवी को प्रसव पीड़ा होने पर गोला मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। परिजनों के हंगामा काटने के बाद महिला को छुट्टी दी गई थी।

शांति देवी की शिकायत पर सीएमओ के आदेश पर खुटार सीएचसी प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने शुक्रवार को टीम के साथ क्लिनिक पहुंचकर जांच की थी। अस्पताल मृतक राम आसरे राजपूत मेमोरियल के नाम से चलता मिला, जबकि डॉ. राम आसरे की मृत्यु हो चुकी है। कोई अभिलेख नहीं प्रस्तुत किए जाने पर क्लिनिक के नाम नोटिस जारी कर जवाब तलब मांगा गया है। दो दिनों के अंदर तमाम दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर करवाई के आदेश दिए गए हैं।

दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल को नोटिस भेजा गया है दस्तावेज मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी---संजीव कुमार, सीएचसी प्रभारी खुटार।

सीएचसी प्रभारी द्वारा दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने के लिए अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। यदि दो दिन के अंदर डॉक्टर द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी---डॉ. आरके गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 80 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों को चिंहित कर काटा चालान

संबंधित समाचार