गोवा में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। उत्तर गोवा जिले में पणजी के पास एक तेज रफ्तार कार के पेड़ टकरा जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात उस समय हुई, जब कार सवार पणजी से आठ किलोमीटर दूर पोरवोरिम इलाके में मापुसा की तरफ जा रहे थे।

अधिकारी के मुताबिक, हादसे में कार में सवार दो पुरुषों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो महिला गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को बम्बोलिम में गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें- राजस्थान में पचास फास्ट ट्रैक कोर्ट खोलने पर किया जा रहा विचार- सीएम गहलोत 

संबंधित समाचार