अयोध्या में शिक्षामित्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सांसद को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या, अमृत विचार। लम्बे अर्से से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे शिक्षामित्रों ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली। सांसद लल्लू सिंह को ज्ञापन देकर न्याय की मांग उठाई।
करीब एक हजार शिक्षामित्र हनुमान मंदिर सहादतगंज से हाथों में तिरंगा लेकर अपनी मांगों की आवाज बुलंद करते हुए सांसद लल्लू सिंह के आवास पहुंचे। जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी और विशेष कर महिलाओं की भागीदारी रही। सांसद को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए संसद सत्र में मांगों को रखने और विस्तारित करने के लिए अपील की। सांसद ने आश्वासन दिया।
.jpg)
शिक्षा मित्रों की प्रमुख मांगे
नियमावली में संशोधन कर शिक्षा मित्रों को नियमित, समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 12 माह 62 वर्ष की सेवा सुरक्षित करने, सम्मानजनक वेतनमान, नई शिक्षा नीति में सम्मिलित कर भविष्य सुरक्षित रखने, मृतक शिक्षा मित्रों को सहायता प्रदान करते हुए परिवार के आश्रित को जीविकोपार्जन के लिए नियुक्ति, टीईटी पास शिक्षा मित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक करने आदि मांग शामिल है। इस दौरान जिला महामंत्री राम दर्शन यादव, संतोष तिवारी, राजेश तिवारी, विनोद यादव, शबनम बानों, साधना सिंह, रेखा शुक्ला, श्वेता शुक्ला, अर्चना भारती, आरती मौर्य, शोभावती, अर्चना पांडे, डाली सिंह, कंचन मिश्रा, बबीता पांडेय, राजकुमारी, राम शंकर, विजय कुमार राम प्रगट शर्मा, मनीष वर्मा, विनय मिश्रा, रणजीत सिंह समेत भारी संख्या में शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : 122 दिनों में भी नहीं पूरी हो सकी 5 सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की तलाश
