Asia Cup 2023 : बांग्लादेश ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लहौर। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल-हसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप-बी मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शाकिब ने टॉस के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह एक अच्छा विकेट दिखता है और मौसम बहुत गर्म है। हमने तीन बदलाव किये हैं। हमने (श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में) बल्ले से प्रदर्शन नहीं किया इसलिये हम हार गये। आज एक नया दिन है और एक अच्छा विकेट है, उम्मीद है कि हम एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे।"
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी करते। काफी उत्साहित हूं, हमारे यहां काफी भीड़ और समर्थक हैं। तैयारी काफी अच्छी थी, हमारी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज थी और हम पिछले एक हफ्ते से यहां हैं। हमारी टीम में दो तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर, एक तेज गेंदबाज, तीन स्पिनर और बाकी सभी बल्लेबाज हैं।"
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद ह्रदॉय, शमीम हुसैन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और हसन महमूद।
Asia Cup 2023: Bangladesh Vs Afghanistan
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 3, 2023
Bangladesh Playing XI 🏏#BCB | #AsiaCup | #BANvAFG pic.twitter.com/6mb67BBkOf
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, करीम जन्नत, फजल हक फारूकी, मुजीब उर रहमान, और गुलबदीन नैब।
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2023 : नेपाल पर बड़ी जीत से सुपर चार में जगह बनाने उतरेगा भारत
