अयोध्या : अब पर्यावरण के लिए अभियान चलाएंगे अभिषेक सावंत
अयोध्या से रामेश्वरम तक साइकिल यात्रा कर चुके हैं अभिषेक
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या से रामेश्वरम साइकिल यात्रा करने वाले अभिषेक सावंत अब अयोध्या को स्वच्छ भारत मिशन में पहले स्थान पर ले आने की मुहिम शुरू कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण के बिना पर्यटन की परिकल्पना अधूरी है। प्रदुषण मुक्त अयोध्या अभियान के तहत अभिषेक सावंत स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने का मॉडल तैयार कर रहे है। लखनऊ-अयोध्या मार्ग सहादतगंज चौराहे पर शहीद रामप्रसाद यादव स्मृति उपवन से प्रदुषण मुक्त अयोध्या अभियान की शुरुआत 7 सितम्बर को प्रातः 7 बजे उपवन की सफाई के साथ होगी। बताया बटरफ्लाई गार्डन नाम से मशहूर शहीद रामप्रसाद उपवन इस समय उपेक्षा का शिकार है। बटरफ्लाई गार्डन के रखरखाव और साफ़ सफाई का जिम्मा उठाने के लिए वह तैयार हैं। बताया कि नगर निगम के सभी वार्डों और ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान भी चलाएंगे।
.jpg)
वहीं डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र सभा का सहयोग उपवन की साफ़ सफाई के लिए मिला है। पुरातन छात्र सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने प्रदुषण मुक्त अयोध्या अभियान के लिए अभिषेक सावंत से संपर्क कर यथा संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उनका कहना है उपवन और पार्कों के रखरखाव में निरंकुशता बरती जा रही है ऐसे में प्रदुषण मुक्त अयोध्या अभियान से जुड़ेंगे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या में शिक्षामित्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सांसद को सौंपा ज्ञापन
